How to Link New Mobile Number with Aadhaar Card: कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिनकी जरूरत अलग-अलग कामों के लिए पड़ती रहती है। इसमें आपका ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड जैसे कई दस्तावेज शामिल हैं। इसी में से एक दस्तावेज है आधार कार्ड। दरअसल, आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेज है जिसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है।
{"_id":"686bbe48391dd7521d0e2931","slug":"aadhaar-mobile-number-link-how-to-link-new-mobile-number-with-aadhaar-aadhaar-number-update-online-aadhaar-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Mobile Number Link: आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर हो गया है बंद, तो इस तरीके से करवाएं नया नंबर लिंक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Mobile Number Link: आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर हो गया है बंद, तो इस तरीके से करवाएं नया नंबर लिंक
Mon, 07 Jul 2025 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 07 Jul 2025 06:02 PM IST
सार
Aadhaar Card Se Mobile Number Kaise Link Kare: आपके आधार कार्ड से अगर कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या लिंक किया हुआ नंबर बंद हो गया है, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे नया मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं आधार से मोबाइल नंबर लिंक:-
स्टेप 1
- अगर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है या किसी कारण ओटीपी नहीं आ रहा है
- ऐसे में आप अपने नए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट लेनी है
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- अब जिस दिन की आपको अपॉइंटेंट मिली है उस दिन आधार केंद्र पर जाएं
- यहां पर जाकर आपको सबसे पहले करेक्शन फॉर्म लेना होता है
- इस फॉर्म को भरें जिसमें अपना नाम, आधार नंबर जैसी बाकी मांगी गई जरूरी चीजें भरें
- साथ ही आपको अपना नया मोबाइल नंबर भी इस फॉर्म में भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- अब फॉर्म लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाएं
- जो पहले आपके बायोमेट्रिकि लेता है और आपका सत्यापन करता है
- फिर आपकी फोटो क्लिक होती है जिसके बाद आपके नए मोबाइल नंबर को अपडेट कर दिया जाता है
- आखिर में आपको तय शुल्क देना होता है और रसीद जो मिले वो ले लें
- अब कुछ दिनों के भीतर आपका नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जाता है
विज्ञापन
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
इसलिए जरूरी होता है मोबाइल नंबर लिंक करवाना
- अगर आप अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवा रहे हैं, तो जान लें कि ये क्यों जरूरी है। दरअसल, कई सरकारी या गैर-सरकारी काम ऐसे होते हैं जिनमें आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। ऐसे में अगर कोई मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा तो ओटीपी नहीं आ पाएगा और आपका काम अटक जाएगा। इसलिए ये जरूरी है।