Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana: राज्य सरकारें कई तरह की योजनाओं का संचलान करती है और इसी तरह केंद्र सरकार भी कई सारी योजनाएं चलाती है, जिनके जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। जैसे, भारत सरकार एक स्वास्थ्य योजना चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना।
{"_id":"686ba57b1f976991fb0d8851","slug":"who-is-eligible-for-ayuhsman-card-kaun-banwa-sakta-hai-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता ऐसे करें चेक और फायदे भी जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता ऐसे करें चेक और फायदे भी जानें
Mon, 07 Jul 2025 04:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 07 Jul 2025 04:16 PM IST
सार
Ayuhsman Card Kaun Banwa Sakta Hai: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि जो लोग पात्र होते हैं वे ही लोग आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe stock photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- अगर उन लोगों की बात करें जिनका आयुष्मान कार्ड बन सकता है तो इसमें वे लोग शामिल हैं, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो लोग पीएफ के सदस्य नहीं हैं, जिन लोगों को ईएसआईसी का लाभ नहीं मिलता है आदि। अगर आप इस सूची में हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें पात्रता?
स्टेप 1
- अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं ताकि, आपको आवेदन के समय दिक्कत न हो
- इसके लिए आपको सबसे पहले तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
- आप चाहें तो योजना की एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- अब आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी होती हैं
- फिर आप यहां पर जान सकते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप इस कार्ड के जरिए हर साल मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। दरअसल, इस आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है जो हर साल आपको मिलती है। ऐसे में जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं आप वहां जाकर इस आयुष्मान कार्ड के जरिए अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।