फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Fri, 19 Aug 2022 01:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Safety Tips How To Prevent Misuse Of Aadhar Card Photocopy In Hindi
Aadhaar Card Safety Tips - फोटो : istock

Aadhaar Card Safety Tips: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से लेकर दूसरे जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार कार्ड आने के बाद सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ बिना रुकावट तेजी से लाभार्थी तक पहुंच रहा है। आज देश में एक बड़ी आबादी के पास आधार कार्ड है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है। ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। आपके आधार कार्ड में डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डाटा दर्ज होता है। ऐसे में अगर ये गलत हाथों में चला जाए, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल काफी सावधानी से करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Aadhaar Card Safety Tips How To Prevent Misuse Of Aadhar Card Photocopy In Hindi
Aadhaar Card Safety Tips - फोटो : i stock

बीते सालों में आधार कार्ड के गलत ढंग से प्रयोग को लेकर कई मामले सामने निकलकर आए हैं। अगर आप अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा कर रहे हैं। 

Aadhaar Card Safety Tips How To Prevent Misuse Of Aadhar Card Photocopy In Hindi
Aadhaar Card Safety Tips - फोटो : i stock

इसके अलावा अगर आप पब्लिक यूज के कंप्यूटर में अपने आधार कार्ड को डाउनलोड करते हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आपके आधार कार्ड की फोटो कॉपी या उसकी सॉफ्ट कॉपी का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Safety Tips How To Prevent Misuse Of Aadhar Card Photocopy In Hindi
Aadhaar Card Safety Tips - फोटो : i stock

आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने आधार कार्ड की सेफ्टी चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड को लॉक करके रखना चाहिए। आप mAadhaar एप्लीकेशन को डाउनलोड करके अपने आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं। आपको अपने आधार कार्ड को दोबारा अनलॉक करने के लिए बायोमेट्रिक की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
Aadhaar Card Safety Tips How To Prevent Misuse Of Aadhar Card Photocopy In Hindi
Aadhaar Card Safety Tips - फोटो : i stock

आधार कार्ड की सेफ्टी के लिए मास्क्ड आधार कार्ड का उपयोग करें। मास्क्ड आधार कार्ड में आपकी आधार संख्या के 12 अंक पूरी तरह नहीं दिखाई देते हैं। इसमें आपके आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर ही दिखाई देते हैं। आप अपने मास्क्ड आधार कार्ड को यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed