फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card Fraud: आधार कार्ड के जरिए हो रही है धोखाधड़ी, जानिए क्या हैं इससे बचने के उपाय वरना पड़ सकता है पछताना

Thu, 13 Jan 2022 03:33 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 13 Jan 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Fraud Measures to avoid fraud through Aadhaar card
आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। आज कोई भी औपचारिक काम इसके बिना नहीं किया जा सकता है। इसके कई फायदे भी हैं, लेकिन हाल ही में आधार कार्ड के जरिए फ्रॉड के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है, वरना आपको बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। बढ़ते डिजिटलाइजेशन का फायदा उठाते हुए शातिर साइबर फ्रॉड लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। वहीं ये फ्रॉड लोगों की मोटी रकम को एक ही जगह पर बैठे-बैठे उड़ा लेते हैं। आज के समय में ये धोखाधड़ी किसी के साथ भी हो सकती है, लेकिन अगर आप इसको लेकर सावधानी बरत लें, तो आप इससे बच भी सकते हैं। इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसै तरीके बताने जा रहे हैं  जिसकी मदद से आप आधार कार्ड के जरिए होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं। 

Aadhaar Card Fraud Measures to avoid fraud through Aadhaar card
आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने के उपाय 

  • इस तरह का फ्रॉड किसी के साथ भी हो सकता है, जिससे बचने के लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। यहां पर हम आपको इनसे बचने के लिए कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। इससे बचने के लिए आपको अपना आधार कार्ड संभालकर रखना चाहिए और ये किसी को भी नहीं देना चाहिए। 
Aadhaar Card Fraud Measures to avoid fraud through Aadhaar card
आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • आजकल फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज बनाकर भी ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि अपना आधार नंबर किसी भी अनजान के साथ साझा न करें। इसकी वजह से आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Fraud Measures to avoid fraud through Aadhaar card
आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • वहीं यूआईडीएआई, ऐप आपको अपना आधार कार्ड लॉक और अनलॉक करने का भी विकल्प मुहैया कराता है। आधार की जरूरत न होने पर आप आधार नंबर लॉक कर लें वहीं जब जरूरत हो तो इसे अनलॉक कर लें। इससे फ्रॉड की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
Aadhaar Card Fraud Measures to avoid fraud through Aadhaar card
आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इसके साथ ही किसी भी अनजान नंबर से आए फोन कॉल, ईमेल या मैसेज से ओटीपी, आधार नंबर, पर्सनल या बैंक डिटेल्स जैसी जानकारी साझा न करें। आपको डिजिटल आधार कार्ड मोबाइल में स्टोर करके चलना चाहिए, जिससे आधार कार्ड खोने का खतरा कम हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed