Change Aadhaar Photo: इस समय जो सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज नजर आता है, वो आधार कार्ड ही है क्योंकि मौजूदा समय में और कोई दस्तावेज इतना जरूरी नहीं है। सिम कार्ड लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर किसी सरकारी या गैर-सरकारी सुविधा का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड होना जरूरी हो जाता है। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होने के अलावा एक फोटो भी होती है। पर अमूमन देखने में आता है कि समय बीतने के साथ लोगों की ये फोटो बेहद पुरानी हो जाती है। ऐसे में कई बार फोटो की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने आधार कार्ड का फोटो बदलवा सकते हैं। तो चलिए फिर देर किस बात की, जल्दी से जानते हैं फोटो बदलने के तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"647991bd16134dda31008938","slug":"how-to-change-photo-in-aadhaar-card-online-know-step-by-step-guide-news-in-hindi-2023-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: खराब दिखती है आपके आधार की फोटो तो ऐसे लगवा सकते हैं नई तस्वीर, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: खराब दिखती है आपके आधार की फोटो तो ऐसे लगवा सकते हैं नई तस्वीर, जानें तरीका
Fri, 02 Jun 2023 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड की फोटो को बदलवाने का तरीका
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड की फोटो को बदलवाने का तरीका
- फोटो : istock
आधार की पुरानी फोटो बदलवाने का तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपके आधार कार्ड की फोटो खराब या धुंधली हो गई है, तो आप इसे बदलवा सकते हैं
- इसके लिए आपको यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल uidai.gov.in पर जाना है
- यहां जाकर आपको लॉगिन करना है
आधार कार्ड की फोटो को बदलवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर यहां आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसे डाउनलोड कर लें
- अब इस फॉर्म को भरना है और भरने के बाद अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर इसे सबमिट करना है
- साथ में आपको अपने दस्तावेज पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि जमा करवाने होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड की फोटो को बदलवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर यहां केंद्र पर आपको अपनी फोटो और बायोमेट्रिक की जानकारी देनी है
- इसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगी
- इस स्लिप को संभालकर रखें, क्योंकि इसी से आप अपनी फोटो अपडेट का स्टेटस जान सकते हैं
विज्ञापन
आधार कार्ड की फोटो को बदलवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- आखिर में आपको आधार में फोटो बदलवाने के लिए तय शुल्क देना होता है
- फिर लगभग 2 सप्ताह बाद आपके आधार पर नई फोटो अपडेट कर दी जाती है।