Tech Tips: स्मार्ट टीवी बार-बार हो रहा है हैंग? कर लें बस ये एक काम, मिनटों में नए जैसा हो जाएगा परफॉर्मेंस
Smart TV Factory Reset:
आज एंड्रॉयड टीवी हर घर की पसंद है, लेकिन लंबे इस्तेमाल के बाद इनमें लैग, एप क्रैश या हैंगिंग जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। अगर आपका स्मार्ट टीवी भी परेशान कर रहा है, तो ये एक काम जरूर करें जिससे टीवी फिर से नए जैसा काम करने लगेगा।

आजकल सोनी, सैमसंग, शाओमी और टीसीएल जैसी बड़ी कंपनियां अपने स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं। जब टीवी थोड़ा-बहुत धीमा चलने लगे या कभी-कभी अटकने लगे, तो हम अक्सर पावर बटन दबाकर उसे रीस्टार्ट कर देते हैं। यह छोटी-मोटी समस्याओं जैसे मामूली लैग या एप के फंसने को ठीक करने के लिए काफी होता है। लेकिन अगर आपका टीवी बार-बार क्रैश हो रहा है, सिस्टम सही से शुरू (बूट) नहीं हो पा रहा है या एप्स काम करना बंद कर चुके हैं, तो सिर्फ रिस्टार्ट करने से काम नहीं चलता। ऐसे में एक तरीका है जो एंड्रॉयड टीवी को ठीक करने में हमेशा काम आता है।

Factory Reset से नए जैसा हो जाएगा टीवी
अगर टीवी बार-बार लैग करने लगे, एप्स क्रैश हों या सिस्टम फ्रीज होने लगे तो उसे फैक्ट्री रीसेट करना सबसे बेहतर ऑप्शन है। इससे आपका टीवी बिल्कुल नए जैसा हो जाता है और उसी तरह चलने लगता है जैसा आपने उसे नया खरीदा था। हालांकि, फैक्ट्री रीसेट करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

Factory Reset से पहले इन बातों का रखें ध्यान
फैक्ट्री रीसेट बटन दबाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि यह प्रक्रिया आपके टीवी का सारा डेटा मिटा देगी। इसमें आपके डाउनलोड किए गए सभी एप्स हट जाएंगे, जिन्हें आपको बाद में दोबारा इंस्टॉल करना होगा। इसके अलावा, आपकी चुनिंदा सेटिंग्स जैसे पिक्चर मोड, साउंड सेटिंग्स और पैरेंटल कंट्रोल भी खत्म हो जाएंगे।
सबसे जरूरी बात यह है कि आपका गूगल अकाउंट, वाई-फाई पासवर्ड, एप प्रिफरेंस और वॉचलिस्ट भी डिलीट हो जाएगी। अगर आपने टीवी से कोई एक्सटर्नल डिवाइस जोड़कर डेटा सेव किया है, तो वह भी जा सकता है। इसलिए इसे हमेशा एक आखिरी विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल करें, या तब करें जब आप अपना टीवी किसी को बेचने या एक्सचेंज करने जा रहे हों।
- POCO C81 Series: पोको ला रहा है नया सस्ता 5G फोन, 6.9 इंच स्क्रीन और बड़ी बैटरी से करेगा सरप्राइज
- Tech Tips: घर में हैं 2-3 AC, गीजर और माइक्रोवेव, तो जल्दी करवा लें ये काम, वरना कट सकता है आपका बिजली कनेक्शन
- Smartphone: स्मार्टफोन मार्केट में मंदी, फिर भी Apple बना नंबर-1! पहली तिमाही में शिपमेंट्स 6% घटी
- Tec Tips: किस कमरे में कितने इंच का सीलिंग फैन है सही, ये फॉर्मूला जान गए तो मेहनत और पैसे दोनों बचेंगे