Tech Tips: घर में हैं 2-3 AC, गीजर और माइक्रोवेव, तो जल्दी करवा लें ये काम, वरना कट सकता है आपका बिजली कनेक्शन
Electricity Connection Upgrade:
अगर आपके घर में AC, गीजर, माइक्रोवेव जैसे ज्यादा बिजली खपत वाले उपकरण हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। बढ़ते लोड के साथ सही बिजली कनेक्शन न होने पर पेनाल्टी या कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। जानिए घर में उपकरणों के अनुसार कैसा बिजली कनेक्शन लेना चाहिए।

विस्तार
गर्मी के मौसम में घरों में एयर कंडीशनर (AC), गीजर, माइक्रोवेव और पानी की मोटर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन कई लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि इन उपकरणों के कारण घर का कुल बिजली लोड भी बढ़ जाता है। अगर लोड ज्यादा है और कनेक्शन उसी हिसाब से अपग्रेड नहीं किया गया, तो बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई हो सकती है।
दरअसल, हर घर को एक निश्चित लोड के अनुसार बिजली कनेक्शन दिया जाता है। आमतौर पर घरों में सिंगल फेज कनेक्शन होता है, जो सीमित लोड तक ही ठीक तरह से काम करता है। लेकिन जब उपकरणों की संख्या बढ़ जाती है, तो यह कनेक्शन पर्याप्त नहीं रहता।

कब जरूरी हो जाता है थ्री-फेज कनेक्शन?
हर घर में थ्री-फेज कनेक्शन की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ स्थितियों में यह अनिवार्य हो जाता है। अगर आपके घर में कुल बिजली खपत 5 से 7 किलोवाट (kW) से ज्यादा हो जाती है, तो सिंगल फेज कनेक्शन को थ्री-फेज में बदलना जरूरी हो जाता है।
उदाहरण के तौर पर, अगर आपके घर में 2-3 AC, 2-3 गीजर, इंडक्शन, माइक्रोवेव और पानी की मोटर जैसे उपकरण एक साथ चलते हैं, तो यह हाई लोड की स्थिति बन जाती है। ऐसे में थ्री-फेज कनेक्शन बेहतर और सुरक्षित विकल्प होता है।
इसके अलावा, अगर आपके घर में बार-बार बिजली ट्रिप होती है, AC चलाने पर लाइट चली जाती है या वोल्टेज कम हो जाता है, तो यह संकेत है कि मौजूदा कनेक्शन आपके लोड को संभाल नहीं पा रहा।

नियम क्या कहते हैं?
भारत में अलग-अलग राज्यों के बिजली वितरण कंपनियों (DISCOM) के अपने नियम होते हैं, लेकिन आम तौर पर 5 kW से ज्यादा लोड होने पर थ्री-फेज कनेक्शन लेना जरूरी माना जाता है।
घर के आकार और इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के आधार पर भी कनेक्शन तय किया जाता है। इसलिए बेहतर है कि आप अपने स्थानीय बिजली विभाग से संपर्क कर सही जानकारी लें।
- Smartphone: स्मार्टफोन मार्केट में मंदी, फिर भी Apple बना नंबर-1! पहली तिमाही में शिपमेंट्स 6% घटी
- Tec Tips: किस कमरे में कितने इंच का सीलिंग फैन है सही, ये फॉर्मूला जान गए तो मेहनत और पैसे दोनों बचेंगे
- Robot Race: बीजिंग हाफ मैराथन में इंसानों से तेज दौड़े रोबोट्स, तोड़ डाले रिकॉर्ड, 50 मिनट में पूरा किया रेस
- Motorola: मोटोरोला का ये तगड़ा फोन हुआ बेहत सस्ता, 1.5K pOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा से है लैस