Tec Tips: किस कमरे में कितने इंच का सीलिंग फैन है सही, ये फॉर्मूला जान गए तो मेहनत और पैसे दोनों बचेंगे

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 20 Apr 2026 08:17 AM IST
सार

Ceiling Fan Size Guide:

गर्मी से राहत पाने के लिए सही सीलिंग फैन चुनना बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर लोग साइज को नजरअंदाज कर देते हैं। गलत साइज का पंखा न सिर्फ कूलिंग कम करता है बल्कि बिजली की बर्बादी भी बढ़ाता है। जानिए क्या होना चाहिए सीलिंग फैन का सही साइज।

विज्ञापन
ceiling fan size guide room wise correct fan inch selection india
सीलिंग फैन - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घर में सबसे ज्यादा जरूरत एक अच्छे सीलिंग फैन की होती है। लेकिन ज्यादातर लोग पंखा खरीदते समय सिर्फ उसका डिजाइन या कीमत देखते हैं और उसके साइज पर ध्यान नहीं देते। यही गलती बाद में परेशानी का कारण बनती है। अगर कमरे के हिसाब से सही साइज का पंखा नहीं चुना गया, तो हवा का सर्कुलेशन ठीक से नहीं होगा और आपको पर्याप्त ठंडक महसूस नहीं होगी। ऐसे में पंखा चलने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती।

    पंखा
    पंखा - फोटो : Adobe Stock

    सही साइज का सीलिंग फैन क्यों जरूरी?

    सीलिंग फैन का साइज उसके ब्लेड के फैलाव पर निर्भर करता है, जिसे स्वीप साइज कहा जाता है। यही तय करता है कि पंखा कितनी दूरी तक हवा फैला सकता है। अगर पंखा छोटा होगा तो बड़े कमरे में हवा नहीं पहुंचेगी, वहीं बहुत बड़ा पंखा छोटे कमरे में तेज और असहज हवा देगा। इसलिए सही संतुलन बेहद जरूरी है।

    विज्ञापन
    पंखा
    पंखा - फोटो : Adobe Stock

    छोटे कमरे के लिए कौन सा फैन सही?

    अगर आपका कमरा 50 से 75 स्क्वायर फीट के बीच है, जैसे स्टडी रूम या स्टोर रूम, तो 24 से 36 इंच का सीलिंग फैन सबसे बेहतर रहता है। यह छोटे स्पेस में भी हवा को अच्छे से फैलाता है और बिजली की खपत भी कम रखता है। ऐसे कमरों में बड़ा पंखा लगाने से हवा असंतुलित लग सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें