Tech Tips: छुट्टियों के दौरान अपने डिवाइस और डेटा को रखें सेफ, साइबर अपराध से बचाएंगे ये पांच टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 18 Aug 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
keep your devices and data protected while you are on a vacation
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    देश में त्योहारी सीजन की शुरूआत हो गई है। इस दौरान काफी लोग घूमने के लिए जाते हैं, अगर आप भी कुछ ऐसी योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। दरअसल, डिजिटल दौर में साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। घूमने-फिरने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    छुट्टियों के दौरान कही घूमने जा रहे हैं तो रेलवे स्टेशन और हवाई अड़्डों पर सार्वजनिक वाईफाई से बचकर रहें। अधिकतर साइबर अपराधी सार्वजनिक वाईफाई के जरिए लोगों के डेटा में सेंध लगाते हैं। साथ ही साइबर हैकर्स लोगों के डिवाइस भी हैक कर सकते हैं। ऐसे में वाईफाई का पासवर्ड मजबूत और सुरक्षित होना चाहिए। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए वीपीएन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    अधिकतर लोग अपनी छुट्टियों की फोटोज को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। मगर कई बार ऐसा करना बेहद ही खतरनाक साबित हो जाता है, क्योंकि साइबर अपराधी फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए डिवाइस में दमदार पासवर्ड और टू स्टेप वेरिफिकेशन को ऑन रखें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मजबूत सेफ्टी लगाएं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें