Telegram Update: टेलीग्राम ने एकसाथ लॉन्च किए ढेर सारे फीचर्स, अब कंटेंट क्रिएटर्स की होगी मोटी कमाई!
अगर आप टेलीग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक नहीं बल्कि ढेर सारे फीचर्स आ गए हैं। टेलीग्राम ने नए अपडेट से यूजर्स के साथ कंटेंट क्रिएटर्स को भी काफी बड़ा लाभ होगा। जानिए क्या है सभी फीचर्स की जानकारी।

विस्तार
मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए टेलीग्राम ने बड़ा धमाका कर दिया है। जी हां, टेलीग्राम ने एकसाथ कई दमदार फीचर्स को रोलआउट कर दिया है। टेलीग्राम के नए फीचर्स के जरिए यूजर्स का अनुभव बेहतर होता है। साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स को काफी बड़ा फायदा होगा। टेलीग्राम ने नए अपडेट में सुपर चैनल्स, स्टार रिएक्शन्स, स्टार सब्सक्रिप्शन्स, पेड मीडिया फॉर बॉट्स और डॉक्यूमेंट व्यूअर ऑन आईओएस।
स्टार रिएक्शन्स फीचर की मदद से यूजर्स अपने फेवरेट कंटेंट क्रिएटर्स को सीधे तौर पर टेलीग्राम स्टार्स भेजकर उनकी मदद कर सकता है। इस अपडेट के जरिए चैनल्स के मालिकों को यूजर्स द्वारा भेजी गई मदद का पूरा मतलब 100 फीसदी हिस्सा मिलेगा। क्रिएटर्स इन स्टार्स को Toncoin क्रिप्टोकरेंसी और सब्सिडी वाले विज्ञापनों में बदल सकते हैं।
टेलीग्राम पर कंटेंट क्रिएटर्स स्टार सब्सक्रिप्शन्स फीचर की मदद से महीने के हिसाब से एकदम अलग और नए कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन्स फीस लेकर कमाई कर सकते हैं। कंटेंट क्रिएटर्स इसके लिए कुछ खास यूजर्स को विशेष लिंक या फिर वीआईपी लाइव स्ट्रीमिंग, स्पेशल आमंत्रण और बोनस कंटेंट के जरिए पैसे कमा सकते हैं।