सोशल मीडिया का मशहूर प्लेटफॉर्म यूट्यूब दुनियाभर में काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। गूगल के तहत आने वाला यूट्यूब कई फीचर्स लेकर आता रहता है।
Image Credit : FREEPIK
यूट्यूब चलाने वाले कई लोग यह नहीं जानते हैं कि इस प्लेटफॉर्म पर बिना इंटरनेट के भी वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। आगे जानिए क्या है इसका आसान तरीका।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां पर इंटरनेट कनेक्टिविटी काफी धीमी है, या फिर नहीं है तो इस फीचर का लाभ लिया जा सकता है।
Image Credit : FREEPIK
यूट्यूब के इस फीचर का फायदा किसी जगह पर यात्रा करते वक्त या फिर मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यूट्यूब के इस फीचर को ऑफलाइन मोड में आसानी से चलाया जा सकता है।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप यूट्यूब पर बिना इंटरनेट ऑन किए वीडियो का आनंद लेना चाहते हैं तो पहले उस वीडियो को इंटरनेट के जरिए डाउनलोड करना होगा।
Image Credit : FREEPIK
यूट्यूब के ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल किसी सावर्जनिक जगह पर आसानी से कर सकते हैं। जैसे रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा और बस डिपो आदि। इन जगहों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी होती है।
Image Credit : FREEPIK
यूट्यूब पर किसी वीडियो को डाउनलोड करने के लिए पहले उस वीडियो को स्टार्ट करें, फिर नीचे की तरफ डाउनलोड का विकल्प मिलता है, उस पर क्लिक करें।
Image Credit : FREEPIK
इसके बाद वीडियो को डाउनलोड करने के लिए कई ऑप्शन मिलेंगे। जैसे- लो क्वालिटी मीडियम क्वालिटी और एचडी क्वालिटी आदि। किसी भी विकल्प को चुनकर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।