WhatsApp: धांसू फीचर पर काम कर रहा है व्हाट्सएप, नए अपडेट से बदल जाएगा यूजर एक्सपीरियंस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Fri, 16 Aug 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
whatsapp may be working on custom chat themes for android
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    मेटा के अधीन आने वाला लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने नए-नए फीचर्स के साथ यूजर्स को बेहतर अनुभव देने का काम कर रहा है। मशहूर चैटिंग एप में जब भी नया अपडेट आता है तो यूजर्स को इससे काफी फायदा होता है। व्हाट्सएप रोजाना काम आने वाला एक जरूरी एप बन चुका है, ऐसे में आगे जानिए क्या है सोशल मीडिया कंपनी की तरफ से नया अपडेट।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    व्हाट्सएप के नए फीचर्स के आने के बाद यूजर्स को चैट विंडोज में एक शानदार कस्टमाइजेशन का विकल्प मिलेगा। इससे पहले यह फीचर आईओएस के बीटा वर्जन में नजर आया था। ऐसे में अब इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाने की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    व्हाट्सएप के हर फीचर और अपडेट पर बारीकी से नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा दावा किया है। WABetaInfo ने बताया है कि नए फीचर की वजह से प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का अनुभव बदल जाएगा। WABetaInfo के मुताबिक, नए फीचर के तहत यूजर्स चैट विंडोज में अपने पसंदीदा रंग के बबल का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें