अब एक फोन पर दो अलग-अलग नंबर से चला सकेंगे Whatsapp, जानें कैसे

वैसे तो एक फोन पर एक ही नंबर से व्हाट्सएप (Whatsapp) चलाया जा सकता है, लेकिन आज हम आपको ऐसी खास ट्रिक बताने जा रहे है, जिससे आप आसानी से एक मोबाइल पर दो नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट चला सकेंगे। साथ ही आप दो नंबर के जरिए चैटिंग भी कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप एक स्मार्टफोन पर दो नंबर से व्हाट्सएप चला सकते हैं...

डुअल एप फीचर का करें उपयोग
आज के समय में हर एक स्मार्टफोन डुअल सिम के फीचर के साथ लॉन्च होता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स एक फोन पर दो नंबर चला सकते हैं। मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की बात करें तो इसे एक नंबर के साथ ऑपरेट किया जाता है। लेकिन, सैमसंग और हुवावे के कई ऐसे डिवाइसेज ऐसे हैं, जो डुअल मोड फीचर के आते हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स दो अलग-अलग नंबर के साथ किसी भी कॉन्टैक्ट के साथ चैटिंग चला सकते हैं।

ऐसे करें डुअल एप फीचर का इस्तेमाल
डुअल फीचर एप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स सबसे पहले मोबाइल की सेटिंग में जाकर डुअल एप्स सेटिंग वाले विकल्प को ओपन करें। इसके बाद आपको इस फीचर व्हाट्सएप का डुप्लीकेट बनाना होगा। व्हाट्सएप चुनने के बाद फोन की होम स्क्रीन पर जाएं और एप लॉन्चर पर दूसरे व्हाट्सएप पर क्लिक करें। अब यूजर्स इसमें दूसरे नंबर के साथ अपने कॉनटैक्ट से चैटिंग कर सकते हैं।