गैस सिलेंडर के साथ मुफ्त में मिलता है 6 लाख रुपये तक का बीमा, ऐसे करें क्लेम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 13 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
how to get gas insurance in india know all details in hindi
gas cylinder - फोटो : amar ujala

    आज के समय में भारत के अधिकतर घरों में रसोई गैस पर खाना बनता है। लेकिन आप जानते हैं कि रसोई गैस के कनेक्शन के साथ फ्री में बीमा मिलता है। अगर ऐसे में आपके घर में गैस सिलेंडर से कोई हादसा हो जाता है, तो आप तेल कंपनी के पास बीमा के लिए क्लेम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बीमा कवर कनेक्शन लगने के साथ ही शुरू हो जाता है।

    सिलेंडर
    सिलेंडर - फोटो : demo pic

    तेल कंपनियां अपनी तरफ से 6 लाख रुपये तक का कवर देती हैं। यदि आपके घर में गैस हादसा हो जाता है, तो आपको अपने एलपीजी वितरक को इसकी जानकारी देनी होगी। फिर वह इस संबंध में बीमा कंपनी को जानकारी देगा और आगे की प्रक्रिया को पूरा करवाएगा।

    LPG cylinder
    LPG cylinder - फोटो : demo pic

    सिलेंडर के साथ मिलता है लाखों का बीमा

    1. यदि किसी कारणवश एलपीजी सिलेंडर के ब्लास्ट में किसी की मौत होती है तो गैस कंपनी प्रति व्यक्ति छह लाख रुपये मुआवजे के रूप में देती है।
    2. वहीं यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर के ब्लास्ट में घायल हो जाता है तो उसके इलाज के लिए अधिकतम दो लाख रुपये मिलते हैं।
    3. इसके साथ ही यदि धमाके में किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए दो लाख रुपये तक मिलते हैं।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें