Holi 2020: मोबाइल पर होली का रंग होगा बेअसर, बस जान लीजिए ये टिप्स

Holi 2020:
रंगों का त्योहार यानी होली पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्वादिष्ट पकवान और रंग इस त्योहार को खास बना देते हैं। लेकिन रंगों के चलते हम इस पर्व पर अपने स्मार्टफोन की सुरक्षा को अनदेखा कर देते हैं, जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता है। तो ऐसे में जरूरी है कि आप अपने फोन का ख्याल रखें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को रंग और पानी से बचा सकेंगे। तो आइए डालते हैं इन टिप्स पर एक नजर...

ब्लूटूथ इयरफोन का करें इस्तेमाल
अगर आप होली के दौरान घर के आसपास है, तो ऐसी स्थिति में ब्लूटूथ इयरफोन का उपयोग कर सकते है। आपको बता दें कि ज्यादातर ब्लूटूथ इयरफोन होते हैं और इससे आपको फोन बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, आप अपने फोन को रंग और पानी से बचाने के लिए सस्ते ब्लूटूथ इयरफोन खरीद सकते है।

फोन के खुले हिस्सों को टेप से कवर करें
अपने फोन के सारे खुले हिस्सों को एक टेप लगा कर ढंक दें। जैसे कि माइक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, चार्जिंग प्वाइंट, इयरफोन प्वाइंट को टेप लगाके ढक दें।