आधार से पैन कार्ड लिंक कराना हुआ आसान, ये है पूरा तरीका

आधार से पैन कार्ड लिंक कराने की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है। अगर ऐसे में आपने भी अब तक आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं कराया है, तो जरूर करा लें। नहीं तो आपका पैन कार्ड रद्द हो जाएगा और आप इसका उपयोग कहीं नहीं कर पाएंगे। लेकिन अच्छी बात यह है कि आधार से पैन कार्ड लिंक कराने का पूरा तरीका बेहद आसान है। तो आज हम आपको आधार से पैन कार्ड लिंक कराने का तरीका बताएंगे, जिससे आप आसानी से दोनों दस्तावेजों को आपस लिंक कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में...

ऐसे करें आधार को पैन कार्ड से लिंक
आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक साइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा। इसके बाद आपको साइट पर लिंक आधार कार्ड का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा।

यहां आप सबसे ऊपर अपना पैन नंबर एंटर करें और इसके बाद आधार नंबर के साथ अपना नाम डालें। अब आपको कैप्चा कोड मिलेगा, जिसे एंटर करना होगा। इतना करने करने के बाद लिंक आधार पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही अपने-आप सत्यापन होगा और आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
- आधार कार्ड है तो सिर्फ 10 मिनट में बनेगा पैन कार्ड, ऐसे करें अप्लाई
- किसी भी स्मार्टफोन से क्लिक करें डुअल कैमरे जैसी फोटो, जानें आसान ट्रिक
- अपने फोन में मौजूद निजी डाटा को रखना है सुरक्षित, तो जरूर अपनाएं ये तरीके
- स्मार्टफोन बेचने से पहले नोट कर लें ये जरूरी बातें, नहीं लीक होगी आपकी निजी वीडियो और फोटो