किसी भी स्मार्टफोन से क्लिक करें डुअल कैमरे जैसी फोटो, जानें आसान ट्रिक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 19 Feb 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
How do I get bokeh effect on my phone know easy trick in hindi
smartphone - फोटो : amar ujala

    आज के दौर में लोग स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसका कैमरा चेक करते हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करते हैं कि डिवाइस में कम-से-कम दो कैमरे जरूर होने चाहिए। लोग इन दो कैमरा के जरिए बोकेह इफेक्ट या पोट्रेट मोड के साथ शानदार फोटोग्राफी करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब भी कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास साधारण स्मार्टफोन हैं। हालांकि, उन्हें बोके इफेक्ट जैसे मोड्स के साथ फोटोग्राफी करने की सुविधा नहीं मिलती है। लेकिन उन लोगों के लिए हम दो ऐसे तरीके लेकर आए हैं, जिनके जरिए वह सिंगल कैमरा वाले फोन से भी डुअल कैमरे जैसी तस्वीर क्लिक कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में...

    photo
    photo - फोटो : amar ujala

    बोकेह इफेक्ट कैसे करता है काम

    सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर बोकेह इफेक्ट काम कैसे करता है? आपको बता दें कि डुअल लेंस वाला स्मार्टफोन एक बार में दो फोटो क्लिक करता है और दोनों को एक साथ मिलाकर एक फोटो देता है। इस इफेक्ट का इस्तेमाल DSLR कैमरे में भी होता है। तो चलिए जानते हैं आप अपने सिंगल कैमरे वाले फोन में इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

    app
    app - फोटो : google play store

    अगर आपके पास रियर में सिंगल कैमरे वाला एंड्रॉयड फोन है तो आप AfterFocus नाम के ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की मदद से ही आप फोटो के बैकग्राउंड को ब्लर यानि धूंधला कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें