अपने फोन में मौजूद निजी डाटा को रखना है सुरक्षित, तो जरूर अपनाएं ये तरीके

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jul 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
how to protect mobile from hack know all details in hindi
smartphone - फोटो : amar ujala

    जब से मोबाइल फोन स्मार्ट हुआ है, तब से इससे जुड़े खतरे भी बहुत बढ़ गए हैं। आए दिन स्मार्टफोन हैक होने से लेकर डाटा लीक होने तक की खबरे सुनने को मिलती रहती हैं। अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर अपने स्मार्टफोन को हैक होने से कैसे बचाया जाए। तो इसका जवाब आपको हमारी इस खबर में मिलेगा। यहां हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनको अपना कर आप अपने डिवाइस को सुरक्षित रख सकेंगे। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

    password
    password

    पासवर्ड एप का करें इस्तेमाल

    आमतौर पर जटिल पासवर्ड बनाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप पासवर्ड एप के जरिए आसानी से पासवर्ड बना सकते है। इसके अलावा पासवर्ड एप आपके बनाए गए पासवर्ड को पूरी तरह से सुरक्षित रखेंगे। वहीं, ये एप्स को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

    sms
    sms - फोटो : demo pic

    मैसेजिंग एप का करें इस्तेमाल

    वैसे तो लोग एसएमएस के लिए फोन में मौजूदा मैसेज प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे निजी डाटा खतरे में पड़ जाता है। हालांकि, इस समस्या से बचने के लिए मैसेजिंग एप का उपयोग करना चाहिए। ये एप्स यूजर्स की चैट, फोटो और वीडियो को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा इन एप्स में यूजर्स तमाम ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो साधारण मैसेज प्लेटफॉर्म में उपलब्ध नहीं होते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें