JioMeet app: कैसे करें जियो के इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप का इस्तेमाल?

दो-तीन महीने पहले ही एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रिलायंस जियो जूम एप की टक्कर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप लॉन्च करने वाला है। वहीं अब जियो ने अपने पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप JioMeet को लॉन्च कर दिया है। जियो मीट एप गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। जियो के इस फ्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप के जरिए एक साथ 100 लोग मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं JioMeet एप को इस्तेमाल करने का तरीका...

JioMeet एप को एप को गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर से डाउनलोड करें। इसके बाद मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी के जरिए रजिस्टर्ड करें। खास बात यह है कि जियोमीट में मीटिंग को स्टार्ट करने के लिए यानी होस्ट को जियो मीट पर अकाउंट बनाने की जरूरत है। यदि कोई मीटिंग ज्वाइन करना चाहता है तो उसे अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है।

यदि आपने Zoom इस्तेमाल किया है तो आपको परेशानी नहीं होगी, क्योंकि JioMeet के सभी फीचर्स जूम एप जैसे ही हैं। जियो मीट में भी आप मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं। जियो मीट की मीटिंग में भी कोई भी मीटिंग कोड के जरिए मीटिंग में शामिल हो सकता है।