आपके स्मार्टफोन में पड़ा मेमोरी कार्ड असली है या नकली, ऐसे करें पहचान

आजकल सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने डिवाइस में 256 जीबी तक की स्टोरेज देती हैं, लेकिन इसके बावजूद कई यूजर्स को यह स्टोरेज कम लगती है। इसके लिए वह मेमोरी या एसडी कार्ड का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यूजर्स गलती से नकली मेमोरी कार्ड खरीद लाते हैं, जो एक बार फॉरर्मेट करने के बाद पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि नकली मेमोरी कार्ड की पहचान कैसे की जाएं। तो चलिए आज हम आपको मेमोरी कार्ड पहचानने का तरीका बताते हैं।

टैबलेट, स्मार्टफोन, कैमरा और अन्य मोबाइल डिवाइस के लिए अलग-अलग मेमोरी कार्ड या एससडी कार्ड रखना पड़ता है। यह भी संभव है कि आपके कोई पुराना मेमोरी कार्ड पड़ा हो। एससडी कार्ड यानी सिक्योर डिजिटल कार्ड असली है या नहीं या फिर उसमें जो स्टोरेज दी गई है वह वास्तव में है या नहीं। इन सब बातों का पता लगाना अब बहुत आसान है।

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर एससडी इनसाइट नाम का एप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें। इसकी सहायता से आप तुरंत असली कार्ड के बारे में पता कर सकते हैं। एक बार एप को डाउनलोड करके ओपन कीजिए और फिर मेमोरी कार्ड को फोन में लगाइए।