इन तरीकों से फर्जी वेबसाइट और ई-मेल का लगाएं पता, भूलकर भी न करें क्लिक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 24 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
how to identify fake website know all detail in hindi
hacker - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के दौरान भारत में ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। हाल ही महाराष्ट्र के साइबर सेल ने एक अलर्ट जारी किया था, जिसमें लोगों से Mont Blanc नामक कंपनी की तरफ से आए मैसेज या ई-मेल पर क्लिक न करने की अपील की थी। आपको बता दें कि माउंट ब्लैंक दुनिया की मशहूर पेन निर्माता कंपनी है और इस कंपनी के पेन की कीमत लाखों में होती है। हैकर्स ने इस कंपनी के नाम का फायदा उठाकर लोगों को जमकर ठगा है। तो ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आखिर फर्जी वेबसाइट और ई-मेल या मैसेज की पहचान कैसे की जाएं। आइए जानते हैं...

    fake website
    fake website - फोटो : amar ujala

    शब्दों पर दें ध्यान

    सबसे पहले किसी भी ई-मेल और वेबसाइट को खोलने से पहले उस पर लिखे गए टेक्स्ट की स्पेलिंग चेक करें। आमतौर पर फर्जी ई-मेल और साइट पर शब्दों की स्पेलिंग गलत लिखी होती हैं। साथ ही ग्रामर की भी कई सारी गलतियां होती हैं। वहीं, रियल साइट और ई-मेल में इस तरह की गलती नहीं होती है।

    hackers
    hackers

    हैकर्स मशहूर कंपनियों के नाम का लेते हैं सहारा

    अक्सर हैकर्स दुनिया की मशहूर कंपनियों के नाम का सहारा लेकर लोगों को ठगने का प्रयास करते रहते हैं। अगर ऐसे में आपके पास भी किसी कंपनी की तरफ ई-मेल या फिर मैसेज आया है, तो उसमें दिए गए लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। आपको बता दें कि कंपनियां लोगों को सीधा ई-मेल या मैसेज नहीं भेजती हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें