WhatsApp Web पर ऐसे करें डार्क मोड एक्टिवेट, यह है पूरा तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 21 Jun 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
how to activate whatsapp web dark mode know full process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी व्हाट्सएप मोबाइल एप और वेब वर्जन का इस्तेमाल करती है। साथ ही व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। इस कड़ी में व्हाट्सएप ने नए साल की शुरुआत में एंड्रॉयड और IOS मोबाइल यूजर्स के लिए डार्क मोड जारी किया था, लेकिन अब तक वेब वर्जन के लिए इस थीम का अपडेट पेश नहीं किया गया है। वहीं, कंपनी ने भी अभी तक वेब वर्जन में डार्क थीम के अपडेट को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इस ही बीच चीनी टेक साइट वेब बीटा इंफो की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें एक खास ट्रिक का जिक्र है। इस ट्रिक की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप वेब के बैकग्राउंड को डार्क मोड में परिवर्तित कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में विस्तार से...

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : amar ujala

    ऐसे करें व्हाट्सएप वेब को डार्क मोड में परिवर्तित

    अगर आप भी व्हाट्सएप वेब के बैकग्राउंड को डार्क मोड में बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर वेब वर्जन ओपन करें। इसके बाद मोबाइल एप में जाएं। जैसे ही एप ओपन करेंगे तो आपको राइट साइड के ऊपर के कोने पर तीन डॉट्स दिखाई देंगे। इन डॉट पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप वेब का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर टैप करना होगा। इसपर क्लिक करके स्क्रीन पर आए क्यूआर कोड को स्कैन करें। स्कैन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा।

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : amar ujala

    लॉग-इन करने के बाद व्हाट्सएप के बैकग्राउंड पर जाकर राइट क्लिक करें। यहां आपको एक बॉक्स दिखाई देगा। इसमें आपको ‘Inspect’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें