WhatsApp की शानदार सीक्रेट ट्रिक्स, दोस्तों के साथ चैटिंग करने में आएगा मजा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 08 Mar 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
whatsapp secret tricks for chatting know all details in hindi
whatsapp tricks - फोटो : amar ujala

    आमतौर पर व्हाट्सएप में दिए गए फीचर्स को सभी यूजर्स जानते हैं और इनका उपयोग चैटिंग के दौरान करते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए अपडेट जारी करता रहता है, जिनमें कई सारे फीचर्स दिए जाते हैं। लेकिन, शायद ही ज्यादातर यूजर्स को उन गुप्त फीचर्स की जानकारी होगी, जो अपडेट के साथ आते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए व्हाट्सएप से जुड़ी कुछ सीक्रेट ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिनसे आपका चैटिंग करने का मजा दोगुना हो जाएगा। तो आइए डालते हैं इन ट्रिक्स पर एक नजर...

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : whatsapp

    ऐसे करें हैंड्स फ्री वॉइस नोट रिकॉर्ड

    व्हाट्सएप का वॉइस नोट बेहद शानदार है। लेकिन, बहुत कम यूजर्स जानते होंगे कि वॉइस नोट को हैंड्स फ्री यानी इयरफोन से भी आसानी से रिकॉर्ड किया जा सकता है। इयरफोन से वॉइस नोट को रिकॉर्ड करने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप के चैट बॉक्स में नीचे की तरफ दिए गए माइक्रोफोन पर टैप करना होगा। इसके बाद रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी।

    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling
    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

    पुरानी चैट को खोजना हुआ आसान

    वैसे तो पुरानी चैट को खोजने के लिए स्क्रॉल करना पड़ता है, जिसमें बहुत समय खराब हो जाता है। लेकिन समय बचाने के लिए यूजर्स पुरानी चैट को बुकमार्क कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को उस चैट को स्टार मार्क कर सकते हैं, जिसे आप बाद में आसानी से सर्च कर सकेंगे। किसी भी चैट को स्टार मार्क करने के लिए उसे देर तक प्रेस करें और इसके बाद ऊपर दिए गए स्टार के विकल्प पर टैप करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें