रिलायंस जियो ने हासिल किया नया मुकाम, 9 महीने में बिके 4 करोड़ Jio Phone

रिलायंस जियो का जलवा बरकरार है। जियो सिम के बाद रिलायंस का सबसे बड़ा कदम जियो फोन को लॉन्च करना था और यह फोन रिलायंस के लिए लकी साबित भी हुआ। एक सर्वे की मानें तो अभी तक रिलायंस ने 40 मिलियन यानी 4 करोड़ जियो फोन बेचे हैं जो कि अपने आफ में एक रिकॉर्ड है।
Credit Suisse की सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2018 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारत में फीचर फोन के मार्केट में जियो फोन का 36 प्रतिशत शेयर है। रिपोर्ट की मानें तो इस तिमाही में हर महीने 70 लाख जियो फोन लोगों ने खरीदे हैं।
सर्वे में कहा गया है जनवरी में जियो फोन के लिए 49 रुपये का प्लान लॉन्च हुआ था उस दौरान जितनी फोन की बिक्री हुई थी उससे ज्यादा मार्च के खत्म होने पर बिकने की संभावना है।
बता दें कि जियो फोन काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला एक फीचर फोन है, लेकिन इस फोन में आप फेसबुक ऐप और इंटरनेट आसानी से चला सकते हैं। इस फोन में जियो टीवी, जियो म्यूजिक जैसे कई ऐप भी हैं। साथ इस फोन के लिए जल्द ही एक स्पेशल व्हाट्सऐप ऐप भी लॉन्च होने वाला है।