OnePlus 6 17 मई को भारत में होगा लॉन्च, मुंबई में होगा इवेंट, जानें फीचर्स

OnePlus 6 के भारत में लॉन्चिंग की तारीख का भी ऐलान हो गया है। 17 मई 2018 को चीन में लॉन्च होने के बाद वनप्लस 6 भारत में उसी दिन 3 बजे शाम को लॉन्च होगा। बता दें कि वनप्लस 6 की लॉन्चिंग चीन में 17 मई को सुबह 10 बजे होगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दी है। भारत में यह फोन अमेजॉन पर मिलेगा।
OnePlus 6 के फीचर्स को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा और यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।
इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा।
इसके अलावा फोन की डिजाइन iPhone X जैसी होगी और इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं फोन में हैडफोन जैक भी मिलेगा। वनप्लस 6 ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 20 गापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस बार फोन में बड़ी बैटरी यानी 350mAh की बैटरी मिलेगी