काम की बात: गूगल अकाउंट है तो ये पांच फीचर्स जरूर जानें, बोलते ही हो जाएगा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Jan 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
Google Drive Advanced Features You Should Must Know
Google Drive Features - फोटो : अमर उजाला

    आज जिस किसी के पास भी स्मार्टफोन हैं उनके पास गूगल का अकाउंट है। एक गूगल अकाउंट का इस्तेमाल जीमेल से लेकर ड्राइव, प्ले-स्टोर और अन्य जगहों पर हो रहा है। आप भी गूगल और जीमेल का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं, लेकिन गूगल ड्राइव और गूगल डॉक्स के इस्तेमाल के बारे में बहुत ही कम लोगोंं को जानकारी है। आज हम आपको गूगल डॉक्स के कुछ कमाल के फीचर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आपके बहुत सारे काम आसान हो जाएंगे।

    Google docs
    Google docs - फोटो : अमर उजाला

    बोलकर करें टाइपिंग

    यदि आपको लगता है कि आप टाइपिंग करते-करते थक गए हैं तो आप बोलकर हिन्दी-अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए जीमेल में लॉगिन करके राइट साइड में प्रोफाइल फोटो के बगल में दिख रहे 9 डॉट पर क्लिक करे गूगल ड्राइव खोलें और फिर ऊपर लेफ्ट साइड में दिख रहे न्यू पर क्लिक करके गूगल डॉक्स खोलें। अब डॉक्स के सबसे ऊपर दिख रहे बार में टूल्स पर क्लिक करें। वहां आपको वॉयस टाइपिंग का विकल्प मिल जाएगा। अब वॉयस टाइपिंग पर क्लिक करें, अपनी भाषा चुनें और बोलें। हालांकि यह टूल केवल गूगल क्रोम ब्राउजर में ही काम करेगा।

    Google Docs
    Google Docs - फोटो : अमर उजाला

    क्लियर फॉरमेंटिंग

    कई बार हम किसी दूसरी साइट से कंटेंट कॉपी करते हैं और गूगल डॉक्स में पेस्ट करते हैं। ऐसे में उस वेबसाइट के फॉरमेटिंग में ही डॉक्स में भी कंटेंट पेस्ट होता है। ऐसे में आपको कंटेंट को एडिट करने में दिक्कत हो सकती है। तो पूरे कंटेंट को सेलेक्ट करके मीनू बार में फॉरमेट में जाकर क्लियर फॉरमेटिंग कर दें या फिर डॉक्स के टॉप पर राइट साइट में दिख रहे Tx पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें