ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले नोट कर लें ये अहम बातें, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 30 Sep 2019 05:45 PM IST
Amazon And Filpkart Festival Sale Start Keep These Points In Mind Before Online Shopping
online shopping fraud

    देश की दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखकर सेल का आयोजन किया है। दोनों साइट्स की सेल में ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर आकर्षक डील्स और बड़ा डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, लोगों को इस तरह की सेल का इंतजार रहता है। वही दूसरी तरफ कई बार होता है कि स्मार्टफोन की कीमत ज्यादा होती है और उस पर डिस्काउंट देने का दावा किया जाता है। असलियत में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर किसी भी तरह की छूट नहीं मिलती है। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं, तो आप इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

    FEATURE
    FEATURE

    स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी की वेबसाइट से पता करें

    जब भी ऑनलाइन फोन खरीदने जाएं तो उस फोन के फीचर्स के बारे में उस फोन की कंपनी की वेबसाइट से जानकारी लें, क्योंकि कई बार ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स के बारे में गलत जानकारी दी गई होती है।

    best seller
    best seller

    रिव्यू और रेटिंग

    अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से फोन खरीदना ही काफी नहीं है, क्योंकि ये कंपनियां आधिकारिक सेलर नहीं हैं। ऐसे में यह जरूर चेक करें कि आप जिस फोन को खरीदने जा रहे हैं उसे बेचने वाला कौन है और उसके बारे में लोगों ने क्या-क्या रिव्यू दिए हैं। रिव्यू में सच्चाई सामने आ जाती है।

    और पढ़ें...