आधार कार्ड में नाम और पता बदलना हुआ आसान, बस करना होगा ये काम

आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत अहम दस्तवेज बन गया है। इस डॉक्यूमेंट से व्यक्ति की पहचान होती है। वहीं, बैंक, रसोई गैस और राशन से जुड़े कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूर पड़ती है। नए या पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना हो, तो इसके लिए डाक घर या बैंक जाना होता है। लोगों को कार्ड अपडेट कराने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता है, जिसमें उनका समय खराब हो जाता है। ऐसे में आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में नाम और एड्रेस अपडेट कर सकते है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें आधार कार्ड में नाम और एड्रेस अपडेट...

ऐसे आधार कार्ड में बदले नाम और पता
सबसे पहले आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके के बाद आधार ऑनलाइन सर्विस के सेक्शन में आधार अपडेट का चुनाव करें। अब नाम या एड्रेस अपडेशन की रिक्वेस्ट के विकल्प पर टैप करना होगा।

आपके सामने एक नया टैब ओपन होगा, जिसमें कुछ नियमों के साथ अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। इतना करने के बाद एड्रेस या नाम अपडेट करने के विकल्प पर टैप करें। इतना करने के बाद आपको आधार नंबर एंटर कर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा।
- Jio के इन कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान में मिलेगा रोजाना 1.5GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट
- साइबर अटैक से दुनिया को 3,222 अरब रुपये का नुकसान, हैकर्स की पहली पसंद बैंक
- आपके फोन में पड़ा मेमोरी कार्ड असली है या नकली, ऐसे चुटकियों में पता लगाएं
- अमेजन पर बिक रही इस छोटी-सी डिवाइस से मिनटों में चोरी हो जाएगी कार, ये हैं बचने के तरीके