इन 25 एंड्रॉयड एप में मिला Adware, गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया

गूगल ने एक बार से सफाई अभियान चलाते हुए अपने प्ले-स्टोर से 25 एंड्रॉयड एप को डिलीट किया है। गूगल ने जिन 25 एप्स को स्टोर से हटाया है इन सभी एप्स मेंएडवेयर (Adware) था। बता दें कि एडवेयर यूजर्स के फोन में फालतू के विज्ञापन दिखाता है और निजी जानकारी भी चुराता है।
गूगल प्ले-स्टोर से इन एप्स को हटाने की जानकारी Symantec ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ये एप्स यूजर्स को फर्जी और गैर-कानूनी विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाते थे। इन एप्स को 2.1 मिलियन यानी करीब 21 लाख बार डाउनलोड किया गया है, हालांकि इन एप्स को अब प्ले-स्टोर से डिलीट कर दिया गया है।
ये भी पढे़ंः आधार कार्ड में नाम और पता बदलना हुआ आसान, बस करना होगा ये काम
जिन एप में एडवेयर पाया गया है ये सभी फैशन और फोटो एडिटर एप थे। इन सभी एप्स को अलग-अलग 22 डेवलपर्स के अकाउंट से प्ले-स्टोर पर पब्लिश किया गया है, लेकिन इन सभी एप्स में एक ही जैसा कोड स्ट्रक्चर है।
ये भी पढ़ेंः फोटोग्राफी के अनुभव को रोमांचित करता Vivo का नया स्मार्टफोन V17 Pro
ऐसे में यह कहा जा रहा है कि सभी डेवलपर्स एक-दूसरे से कनेक्टेड थे। फोन में एप के इंस्टॉल होने के बाद उसका आइकन दिखता था, लेकिन रिमोटली कंट्रोल होने के बाद आइकन गायब हो जाता था।
इस लिस्ट में Auto Blur Photo एप भी था जिसे Burnerfock नाम के डेवलपर ने तैयार किया है। इसका दो वर्जन प्ले-स्टोर पर था। तो यदि आपके फोन में भी ऐसा कोई है जिसकी वजह से आपको फालतू के विज्ञापन दिख रहे हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट करें।