बिना पासवर्ड पूछे किसी के फोन की गैलरी ऐसे देखें

आज कल हर घर में स्मार्टफोन है, यहां तक घर के प्रत्येक सदस्य के पास स्मार्टफोन है। चाहे बच्चा हो या बुढ़ा स्मार्टफोन की सिक्योरिटी को लेकर सभी लोग काफी सतर्क हैं। फोन में सिक्योरिटी के लोग ऐप लॉक का इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप लॉक की मदद से लोग फोन गैलरी, व्हाट्सऐप, फेसबुक ऐप, मैसेज, कॉन्टेक्ट नंबर आदि को दूसरों से छिपाते हैं, लेकिन एक ट्रिक से ये लॉक आसानी से खुल सकता है।

सिक्योरिटी के लिए कई लोग CM Security का यूज करते हैं तो कई लोग App Lock का इस्तेमाल करते हैं। यह ट्रिक हम आपको ऐप लॉक पर आजमा कर बताएंगे। यह ट्रिक सभी ऐप लॉक वाले ऐप पर काम करता है। सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं और Apps के ऑप्शन पर टैप करें।

अब आपके सामने ऐप की पूरी लिस्ट खुल जाएगी। मोबाइल स्क्रीन पर खुली Application की लिस्ट में जाएं और ऐप लॉक वाले ऐप को खोजें। जैसे- App Lock या CM Security जो भी ऐप हो उस पर क्लिक करें।