Scam Detection: कभी नहीं होंगे ऑनलाइन स्कैम के शिकार, नोट कर लें गूगल की ये पांच बातें
Scam Detection:लैंडिंग पेज क्लोकिंग से बचें-यह एक हाईटेक ठगी है, जिसमें स्कैमर्स यूजर्स को और गूगल को अलग-अलग कंटेंट दिखाते हैं। ऐसी वेबसाइटें यूजर्स को लोकप्रिय वेबसाइटों जैसा अनुभव देती हैं और उनसे लॉगिन आईडी और अन्य क्रेडेंशियल्स मांगती हैं।

देश में हर रोज स्कैम हो रहा है। हर दिन लोगों के बैंक अकाउंट से स्कैमर्स पैसे निकाल रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट से लेकर ट्रेडिंग स्कैम तक के लोग हर दिन शिकार हो रहे हैं। Google को देश-दुनिया में अरबों लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में गूगल ने लोगों को इन स्कैमर्स से बचने और स्कैम की पहचान करने के तरीके बताए हैं। आइए जानते हैं...

Deepfake वाले मैसेज
Google ने कहा है कि किसी भी वीडियो, ऑडियो और फोटो को ध्यान से देखें। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें देखा गया है कि किसी सेलेब्रिटी को किसी ट्रेडिंग एप को प्रमोट करते हुए दिखाया गया है, जबकि उस सेलेब्रिटी ने उस एप को कभी प्रमोट ही नहीं किया है। पहली नजर में इस तरह के वीडियो और ऑडियो वास्तविक लगते हैं लेकिन यदि आप ध्यान से इन्हें देखेंगे और सुनेंगे तो पता चलेगा कि इन कंटेंट को एआई की मदद से तैयार किया गया है। इस तरह के वीडियो के चक्कर में ना पड़ें और भरोसा करके निवेश ना करें।

क्रिप्टो निवेश से सतर्क रहें
यदि आपको किसी ईमेल या संदेश के जरिए किसी क्रिप्टो निवेश योजना में उच्च रिटर्न का वादा किया गया है, तो यह संभवतः एक स्कैम है। कोई भी वास्तविक योजना आपको कम समय में धन दोगुना करने की गारंटी नहीं दे सकती। यदि कोई ऑफर या डील "बहुत अच्छा" लग रहा है, तो यह संभवतः एक धोखा है।
- Google Doodle: आज से शुरू हो रहा चेस का महाकुंभ, गूगल ने बनाया शानदार डूडल
- iPhone 16 Pro Max Review: एक स्मार्टफोन उनके लिए जो प्रोफेशनल हैं, कैमरा सैंपल के साथ पढ़ें रिव्यू
- काम की बात: एक साल की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्लान, एक बार रिचार्ज कराएं और टेंशन फ्री हो जाएं
- Election Results: ''जनता जनार्दन' हो रहा ट्रेंड, पढ़ें चुनाव परिणामों पर किसने क्या कहा?