काम की बात: एक साल की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्लान, एक बार रिचार्ज कराएं और टेंशन फ्री हो जाएं
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवधि में जहां तीनों निजी कंपनियों ने ग्राहक गंवाए हैं, वहीं BSNL को काफी फायदा हुआ है। इस दौरान BSNL से करीब 10 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं। यदि आप भी BSNL के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है।

विस्तार
हाल ही में ट्राई एक रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि सितंबर महीने में एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया तीनों निजी कंपनियों ने करीब 1 करोड़ ग्राहक खोए हैं और सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस जियो को हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवधि में जहां तीनों निजी कंपनियों ने ग्राहक गंवाए हैं, वहीं BSNL को काफी फायदा हुआ है। इस दौरान BSNL से करीब 10 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं। यदि आप भी BSNL के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है।
आज की इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के दो ऐसे बेस्ट प्लान के बारे में बताएंगे जिनके साथ पूरे एक साल की वैधता मिलती है। BSNL के पास एक 1,499 रुपये का प्लान है जिसके साथ 336 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में हर रोज सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा रोज 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। BSNL के इस प्लान में 24GB डाटा मिलता है यानी हर महीने 2GB डाटा मिलता है तो कुल मिलाकर कहा जाए तो यह प्लान उनके लिए है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और वैलिडिटी से मतलब है।
BSNL के पास एक 1,999 रुपये का भी प्लान है जिसे खासतौर पर हेवी डाटा यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लान में कुल 600GB यानी 365 दिन तक हर रोज 1.5GB डाटा मिलेगा। इसमें भी पहले वाले प्लान की तरह सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा मिलती है।
- लॉन्च होते ही वायरल हो गया यह सरकारी एप, लेकिन यूजर्स हैं परेशान
- Meta: अमेरिकी कोर्ट ने खारिज किया केस, बरकरार रखा पुराना फैसला, शेयरधारकों ने लगाए थे धोखाधड़ी के आरोप
- WhatsApp खत्म कर रहा डाटा, तुरंत बदलें यह सेटिंग
- Wi-Fi: कितना सुरक्षित है पब्लिक वाई-फाई और क्या-क्या हैं खतरे, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी