Election Results: ''जनता जनार्दन' हो रहा ट्रेंड, पढ़ें चुनाव परिणामों पर किसने क्या कहा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

Election Results: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में भाजपा गठबंधन काफी पिछड़ती दिख रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है। अगर हेमंत सोरेन राज्य में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रहते हैं तो उनके लिए ये बड़ी उपलब्धि होगी।

what who said is here aftrer maharashtra up bihar and jharkhand elections
social media reactions - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है, वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों के बाद महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM शिंदे ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जीत पर कहा कि एक हैं तो सेफ हैं, मोदी हैं तो मुमकिन हैं।

    झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में भाजपा गठबंधन काफी पिछड़ती दिख रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है। अगर हेमंत सोरेन राज्य में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रहते हैं तो उनके लिए ये बड़ी उपलब्धि होगी।

    यूपी की बात करें तो यहां की नौ सीटों में हुए उपचुनाव के परिणाम करीब-करीब साफ हो गए हैं। भाजपा सहयोगी दलों के साथ सात सीटों पर निर्णायक बढ़त पर है। चुनाव परिणाम इस बात का साफ इशारा कर रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ की आक्रामक छवि, धार्मिक एकजुटता का उनका एजेंडा और जातियों में न बंटने वाली उनकी अपील काम कर गई। वोटरों ने बंटेंगे तो कटेंगे नारे पर अपनी मुहर लगाई।

    और पढ़ें...