iPhone 16 Pro Max Review: एक स्मार्टफोन उनके लिए जो प्रोफेशनल हैं, कैमरा सैंपल के साथ पढ़ें रिव्यू

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Nov 2024 09:33 AM IST
सार

iPhone 16 Pro Max Review in Hindi: iPhone 16 Pro Max को चार कलर में पेश किया गया है जिनमें Black Titanium, White Titanium, Natural Titanium, Desert Titanium शामिल हैं। iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है यानी इस कीमत में 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
iPhone 16 Pro Max Review a smartphone for professional users price in India camera sample and specifications
iPhone 16 Pro Max Review - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रत्येक साल की तरह इस साल भी चार नए आईफोन बाजार में आ चुके हैं जिनमें iPhone 16 (रिव्यू), iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। इनमें से iPhone 16 Pro Max सबसे बड़ा फ्लैगशिप, सबसे एडवांस और सबसे महंगा मॉडल है। iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है यानी इस कीमत में 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। iPhone 16 Pro Max के 512 जीबी मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है। सबसे महंगा यानी 1TB स्टोरेज वेरियंट वाला फोन 1,84,900 रुपये में मिलेगा। iPhone 16 Pro Max को चार कलर में पेश किया गया है जिनमें Black Titanium, White Titanium, Natural Titanium, Desert Titanium शामिल हैं। डेजर्ट टाइटेनियम कलर को पहली बार पेश किया गया है और इसे हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए में जानते हैं कि कैसा है यह फोन?

    iPhone 16 Pro Max Review: स्पेसिफिकेशन

    iPhone 16 Pro Max review
    iPhone 16 Pro Max review - फोटो : अमर उजाला

    कलर वेरियंट:

    ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम, डेजर्ट टाइटेनियमडिस्प्ले:6.9 इंच Super Retina XDR OLEDडिस्प्ले रिजॉल्यूशन:2868x1320Pixelडिस्प्ले का रिफ्रेश रेट:120Hzपीक ब्राइटनेस:2,000 निट्सग्लास प्रोटेक्शन:फ्रंट और बैक पैनल पर सेरेमिक शील्ड (2), एल्यूमीनियम फ्रेमस्टोरेज वेरियंट:256GB, 512GB, 1TBप्रोसेसर:A18 Proरियर कैमरा:48MP+48MP+12MPफ्रंट कैमरा:12MPबैटरी और चार्जिंग:33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 20W चार्जर से 30 मिनट में 50%वजन:227 ग्रामआईपी रेटिंग:IP68

    विज्ञापन

    iPhone 16 Pro Max Review: डिजाइन

    iPhone 16 Pro Max review
    iPhone 16 Pro Max review - फोटो : अमर उजाला

    डिजाइन की बात करें तो फोन के साथ टेक्सचर मैटे ग्लास फिनिश बैक पैनल मिलता है। इसके अलावा फ्रंट में सेरेमिक शील्ड ग्लास के लेटेस्ट जेनरेशन की प्रोटेक्शन है। फोन के साथ एल्यूमीनियम फ्रेम है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए फोन को IP68 की रेटिंग मिली है तो यह पानी में आधे घंटे तक रह सकता है। फोन का कुल वजन 227 ग्राम है। फोन में एक्शन बटन और नया कैमरा कंट्रोल बटन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iPhone 16 Pro Max Review: एक स्मार्टफोन उनके लिए जो प्रोफेशनल हैं, कैमरा सैंपल के साथ पढ़ें रिव्यू

    कैमरा कंट्रोल बटन पहली बार दिया गया है जिसे खासतौर पर कैमरा को आसानी से कंट्रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन एक हाथ से फोन को के कैमरे और बटन दोनों को मैनेज करना मुश्किल है, क्योंकि एक तो फोन वजनी है और दूसरा बड़ा भी है तो

    iPhone 16 Pro Max Review: एक स्मार्टफोन उनके लिए जो प्रोफेशनल हैं, कैमरा सैंपल के साथ पढ़ें रिव्यू

    आपको बहुत ही सावधानी से कैमरा कंट्रोल बटन का इस्तेमाल करना होगा, हालांकि इसकी मदद से कैमरा को लॉन्च करना बहुत ही आसान और फास्ट है। फोन लॉक होने की स्थिति में भी यह काम करता है। भविष्य में इस कैमरा एप का इस्तेमाल आप थर्ड पार्टी एप जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि के लिए भी कर सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें