इंटेक्स ने लॉन्च किया 6,799 रुपये में 2GB रैम/ 13MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 12 May 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
intex launches aqua crystal plus at 6799 rs
इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस

    भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक्वा क्रिस्टल प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी एक्वा ए4 की लॉन्चिंग के बाद एक्वा सीरीज को और बढ़ाने का निश्चिय किया है। इंटेक्स ने पिछले साल एक्वा क्रिस्टल लॉन्च किया था। फोन की सफलता के बाद कंपनी ने इस फोन का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन देश भर में सभी बड़े रिटेल स्टोर पर जल्द ही उपलब्ध होगा। फोन का डिजाइन बहुत हद तक अपने पिछले स्मार्टफोन एक्वा क्रिस्टल के जैसा ही है। स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

    स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशन और कीमत

    इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस
    इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस

    इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस एंड्रॉयड नूगट पर काम करता है। स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है। फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले लगा है। क्रिस्टल प्लस में 1.25 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटीके 6737 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 2जीबी रैम औक 16जीबी स्टोरेज से लैस है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोक्स रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में पावर के लिए 2100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 250 घंटे के स्टैंडबाइ टाइम के साथ आती है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम जैक और ओटीजी सपोर्ट भी मिलता है। इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल प्लस की कीमत 6,799 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें