सैमसंग गैलेक्सी S8 में आई एक और बडी़ दिक्कत

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 01 May 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S8 users face rebooting issues
सैमसंग गैलेक्सी एस8

    लगता है मुसिबतें सैमसंग का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही। बीते साल सैमसंग ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोट-7 लॉन्च किया था। सैमसंग के इस फोन में दुनिया भर से बैटरी की शिकायतें आई, जिसके बाद कंपनी को फोन की बिक्री रोकनी पड़ी। इस साल मार्च में सैमसंग ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एस8 और एस8 प्लस लॉन्च किया।

    सैमसंग के दोनों फोन को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब लगता सैमसंग के इस स्मार्टफोन के साथ भी समस्याओं का दौर शुरू होने वाला है। सैमसंग एस 8 के कुछ यूजर्स का कहना है कि फोन में बार-बार रि-स्टार्ट होने की समस्या हो रही है। कुछ लोगों का दावा है कि एस 8 एक बार स्विचऑफ करने पर अगले 10 घंटे में लगभग सात बार रिबूट होता है।

    विज्ञापन

    एक यूजर ने यूट्यूब पर सैमसंग एस 8 का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में फोन तीन मिनट में चार बार रिबूट होता है। फोन इतनी देर भी काम नहीं करता है कि यूजर फोन को अनलॉक कर पाए। हालांकि ऐसा हर यूजर के साथ नहीं हो रहा है। फोन के रिबूट होने के समस्या का अभी पता नहीं चला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ दिनों पहले सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी किया था। माना जा रहा था कि कंपनी ने ये अपडेट रेड स्क्रीन टिंट समस्या को हल करने के लिए जारी किया था। दक्षिण कोरिया में फोन के कुछ यूजर्स ने इस बात की शिकायत की थी। हालांकि अभी कंपनी ने फोन के रिबूट होने की समस्या पर कुछ भी नहीं कहा है। कुछ लोगों का मानना है कि फोन में कुछ ऐप के कारण रिबूट की समस्या हो रही है। बता दें कि इससे पहले कुछ यूजर्स ने फोन में वाई-फाई कनेक्ट न होने की शिकायत की थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें