गैलेक्सी S8 के बाद सैमसंग लॉन्च कर सकती है ये स्मार्टफोन

सैमसंग ने पिछले साल अपने गैलेक्सी नोट 7 के सभी यूनिट्स को वापस बुला लिया था। कंपनी ने फोन में आग लगने की शिकायत आने के बाद यह कदम उठाया था। सैमसंग इस फोन को बाजार में दोबारा उतार सकता है। अगर सैमसंग फोन को री-लॉन्च नहीं करता है, तो कंपनी इसके पार्टस को किसी और फोन में यूज कर सकती है।
बता दें की सैमसंग गैलेक्सी नोट को वापस मंगाने के बाद कंपनी ने 29 मार्च को गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस लॉन्च किया। सैमसंग ने दोनों ही फोन से होम बटन को हटा दिया है। एस8 में सैमसंग ने 5.2 इंच का इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है। वहीं एस 8 प्लस की बात करें तो सैमसंग ने इसमें 6 इंच का इनफिनिटी डिस्प्ले लगा है। दोनों फोन में 4जीबी का रैम 64जीबी का रोम लगा है।
दोनो ही स्मार्टफोने में 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एस8 में 3000 एमएएच की बैटरी लगी और एस8 प्लस में 3500 एमएएच की बैटरी है। सैमसंग ने अभी इन फोन की कीमत का एलान नहीं किया है। उम्मीद है कि सैमसंग के इन स्मार्टफोन की कीमत एप्पल के आईफोन 7 के कम होगी।