सावधान: WhatsApp स्कैम से बचना है तो ना करें ये पांच गलती, नोट करके रख लें, फायदे में रहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Jan 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Scam alert 5 tips to avoid WhatsApp frauds know in hindi
WhatsApp Scam - फोटो : अमर उजाला

    WhatsApp दुनिया का सबसे पोपुलर मैसेजिंग एप है और इसे अरबों लोग इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो WhatsApp लोगों को ठगने के लिए तैयार नहीं किया गया है लेकिन साइबर ठग इसका फायदा जरूर उठा रहे हैं। WhatsApp के जरिए साइबर ठग लोगों को हर दिन नए-नए तरीके से अपने जाल में फंसा रहे हैं। आज हम आपको WhatsApp स्कैम से बचने के कुछ तरीके बताएंगे...

    WHATSAPP SCAM
    WHATSAPP SCAM - फोटो : wabetainfo

    अनजान नंबर से दूरी:

    यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आता है तो तुरंत उसे रिप्लाई करने की गलती ना करें। पहले नंबर की जांच करें और लगे कि आपका कोई जानकार आपसे वास्तव में बात करना चाह रहा है तो उसके बाद ही चैटिंग शुरू करें।

    WhatsApp delivery scam
    WhatsApp delivery scam - फोटो : social media

    फिशिंग अटैक:

    साइबर ठग आमतौर पर बैंक, डिलीवरी सर्विस और सरकारी एजेंसी के नाम से लोगों को मैसेज भेजते हैं और उन्हें डराने की कोशिश करते हैं। ये वेब लिंक भी लोगों के साथ शेयर करते हैं। इस तरह के मैसेज से सावधान रहें, क्योंकि यह फिशिंग अटैक का एक तरीका है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें