Starlink: सभी के लिए नहीं होगा एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट, यह है वजह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Jan 2024 11:37 AM IST
सार

एलन मस्क ने दावा किया किया है कि इन सैटेलाइट के कारण धरती के किसी भी कोने में फोन कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी। मस्क ने आगे कहा कि ये सैटेलाइट 7Mbps बीम को सपोर्ट करती हैं और ये बीम बहुत हेवी होती हैं।

विज्ञापन
Elon Musk satellite internet is not for every smartphones here why
starlink - फोटो : starlink

    विस्तार

    एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने छह सैटेलाइट लॉन्च किए हैं जो मोबाइल फोन की कनेक्टिविटी के लिए हैं। इन सैटेलाइट की मदद से उन इलाकों में भी फोन की कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी जिन इलाकों में कनेक्टिविटी की कोई पहुंच नहीं है।

    एलन मस्क ने दावा किया किया है कि इन सैटेलाइट के कारण धरती के किसी भी कोने में फोन कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी। मस्क ने आगे कहा कि ये सैटेलाइट 7Mbps बीम को सपोर्ट करती हैं और ये बीम बहुत हेवी होती हैं। जटील इलाकों में तो इससे कनेक्टिविटी संभव होगी लेकिन यह परंपरागत सेलुलर नेटवर्क का मुकाबला नहीं कर सकता।

    विज्ञापन

    Starlink इंटरनेट सभी के लिए क्यों नहीं है?

    एलन मस्क ने कहा है कि स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट खासतौर पर उन इलाकों के लिए है जहां सीधे तौर पर टावर के जरिए कनेक्टिविटी संभव नहीं है। दूसरे शब्दों में कहें तो स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट काफी हद तक एपल के आईफोन में आने वाली सैटेलाइट कनेक्टिविटी की तरह है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे में स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट उन्हीं स्मार्टफोन या डिवाइस में सपोर्ट करेगा जिनमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी गई है। सैटेलाइट का लक्ष्य टेक्स्ट, वॉयस और LTE फोन के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करना है। SpaceX 2025 तक अपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी शुरू कर सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें