Update: Facebook ने लॉन्च किया नया लिंक हिस्ट्री फीचर, जानें इसके बारे में विस्तार से

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Jan 2024 09:41 AM IST
सार

Facebook ने कहा है कि लिंक हिस्ट्री फीचर मैंसेजर में आए लिंक के साथ काम नहीं करेगा यानी यदि आपको किसी ने मैंसेजर में कोई लिंक शेयर किया है तो उसकी हिस्ट्री नहीं बनेगी। भारत में कई यूजर्स को इसका पॉपअप नोटिफिकेशन मिला है।

विज्ञापन
Facebook Introduces Link History on Mobile App to Track Websites You Visit
Facebook Link History - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी Facebook इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कई बार हम फेसबुक पर कोई लिंक पर क्लिक करके कोई जानकारी पढ़ते हैं लेकिन बाद में दोबारा खोजने पर वह लिंक नहीं मिलता है। अब Facebook ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। फेसबुक पर आप आपकी हिस्ट्री 30 दिनों तक रहेगी।

    फेसबुक ने लिंक हिस्ट्री नाम से एक फीचर लॉन्च किया है जो कि मोबाइल एप के लिए है। यह फीचर उन सभी वेबसाइट की लिस्ट एक जगह रखेगा जिन साइट पर आपने विजिट किया है। Facebook का यह नया फीचर आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए जारी किया गया है।

    विज्ञापन

    Facebook का लिंक हिस्ट्री फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा। आप चाहें तो इसे बंद भी कर सकेंगे। वैसे तो यह फीचर काम का है लेकिन प्राइवेसी के लिहाज से अच्छा नहीं है, क्योंकि उन सभी वेबसाइट का एक बैंक तैयार होगा जिस पर कभी भी आपने विजिट किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें