वीडियो कॉन्फ्रेंस करने से पहले ध्यान से चेक करें शर्तें, Trai ने जारी की एडवाइजरी

लॉकडाउन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारी इजाफा देखने को मिला है। बच्चों की क्लासेज से लेकर ऑफिस की मीटिंग तक सबकुछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही हो रहा है, लेकिन इसी बीच कई लोगों ने पैसे कटने की शिकायत की है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है।
हाल ही में कुछ लोगों ने वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन ऑडियो कॉलिंग को लेकर शिकायत की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि कॉलिंग के बाद उन्हें भारी-भरकम रकम अदा करनी पड़ी है। शिकायत के बाद ट्राई ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि किसी भी ऑनलाइन वीडियो या ऑडियो कॉल को ज्वाइन करने से पहले उसकी शर्तों और शुल्क के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
टाई ने कहा है, 'यह देखने में आया है कि अंतरराष्ट्रीय वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के लिए कुछ लोगों से शुल्क लिया गया है। ऐसे में जरूरी है कि आप वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के लिए जिस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके इस्तेमाल करने की शर्तों को ध्यान से पढ़ें, नहीं तो कई लोग अनजाने में अंतरराष्ट्रीय नंबर डायल करते हैं और ऐसे में आईएसडी दरें लागू हो जाती हैं।'
बता दें कि हाल ही में कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि कई कंपनियों के कस्टमर केयर के प्रीमियम और अंतरराष्ट्रीय नंबर पर कॉलिंग के दौरान पैसे देने पड़े हैं। कई नंबर्स पर आईएसडी शुल्क भी चार्ज किए गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही ट्राई ने अंतरराष्ट्रीय कॉल को गंतव्य पर पहुंचाने के शुल्क (कॉल टर्मिनेशन चार्ज) में शुक्रवार को एक दायरे में बढ़ोत्तरी करने की छूट दी। पहले यह 30 पैसे प्रति मिनट थी जिसे अब 35-65 पैसे प्रति मिनट कर दिया है। इससे दूरसंचार कंपनियों को लाभ की उम्मीद है।
अंतरराष्ट्रीय कॉल समाप्ति शुल्क, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबी दूरी के कॉल संभालने वाले भारतीय परिचालक (आईएलडीओ) को विदेशी काल के गंतव्य वाले नेटवर्क आपरेटर को चुकानी होती है। इससे जिस घरेलू कंपनी के नेटवर्क पर विदेशों से आने वाली कॉल समाप्त होती है उसे इस शुल्क की राशि मिलती है।
- भारत में जल्द दस्तक देने वाले हैं ये स्मार्टफोन, लंबे समय से यूजर्स को है इनका इंतजार
- Realme Narzo 10A भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी
- Realme Narzo 10 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, 5,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे चार कैमरे
- Jio और Airtel के शानदार प्लान, मिलेगी डाटा और कॉलिंग की सुविधा, कीमत 100 रुपये से कम