एयरटेल ला रहा है 2,000 रु. में 4जी स्मार्टफोन, पढ़ें इस सप्ताह टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Sep 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
Technology News This Week From 23 To 30 September 2017
iPhone 8, iPhone 8 Plus and iPhone X

    भारत में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री शुरू

    iPhone 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री शुक्रवार की शाम से भारत में शुरू हो गई है। फोन के साथ रिलायंस जियो की ओर से कई सारे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। भारत में आईफोन 8 की शुरुआती कीमत 64,000 रुपये और आईफोन 8 प्लस की शुरुआती कीमत 73,000 रुपये है।

    Samsung Galaxy J5 Prime
    Samsung Galaxy J5 Prime

    सैमसंग Galaxy J7 Prime और J5 Prime की कीमत में हुई कटौती

    सैमसंग ने अपने Galaxy J7 Prime और Samsung Galaxy J5 Prime की कीमतों में एक बार फिर से कटौती की है। कटौती के बाद गैलेक्सी जे7 प्राइम के 32 जीबी वेरियंट को 14,990 रुपये और गैलेक्सी जे5 प्राइम का 32 जीबी वेरियंट 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Kaspersky Lab Surveillance Proof Smartphone TaigaPhone
    Kaspersky Lab Surveillance Proof Smartphone TaigaPhone

    कैस्परस्काई लैब के को-फाउंडर ने लॉन्च किया 'Surveillance-Proof' स्मार्टफोन

    कैस्परस्काई लैब ने सर्विलांस प्रूफ फोन लॉन्च कर दिया है। कैस्परस्काई लैब के को-फाउंडर नटाल्या कैस्परस्काई Natalya Kaspersky ने इस खास फोन TaigaPhone को पेश किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक Taiga phone में यूजर्स की सभी जानकारियां सेफ रहेंगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें