भारत में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बिक्री शुरू, जियो बना पार्टनर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Sep 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 8 and iphone 8 plus sale starts in India with jio buyback offer
iPhone 8 jio offer

    एप्पल के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस भारत में लॉन्च हो गए हैं और इनकी बिक्री भी शाम 6 बजे से भारत में शुरू हो गई है। फोन की लॉन्चिंग रिलायंस जियो के नवी मुंबई में स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में हुई। फोन को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने एप्पल के सीईओ टीम कुक के साथ पेश किया। टीम कुक इवेंट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। कुक ने नमस्ते इंडिया से अपनी स्पीच की शुरुआत की।

    एप्पल के सीईओ टिम कुक ने क्या कहा?

    Tim Cook
    Tim Cook

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इवेंट से जुड़े एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, ' iPhone 8 और 8 Plus लॉन्चिंग इवेंट में शरीक होने के लिए आप सभी का शुक्रिया। खास तौर पर मुकेश अंबानी और जियो के सभी लोगों का शुक्रिया जो iPhone कस्टमर्स के लिए इस सेलेब्रेशन को होस्ट कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप लोगों को नए आईफोन का ग्लास और एल्यूमिनियम डिजाइन, वायरलेस चार्जिंग और रेटिना एचडी डिस्प्ले भी पसंद आएगा। हमने आईफोन में पावरफुल बायोनिक प्रोसेसर A11 लगाया है। आप सभी को हैप्पी सेफ दिवाली।’

    विज्ञापन

    आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के साथ जियो ने पेश किए प्लान और बायबैक ऑफर

    iPhone 8
    iPhone 8

    इन दोनों आईफोन के साथ जियो ने आकर्षक टैरिफ प्लान और बायबैक ऑफर पेश किया है। प्लान की बात करें तो आईफोन यूजर्स के लिए 799 रुपये का 28 दिनों की वैधता वाला प्लान है जिसके तहत 90 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही फ्री वॉयस, एमएमएस और जियो की प्रीमियम एप्लीकेशंस की कम्पलीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दी जाएंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा जियो ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस 70 प्रतिशत बायबैक ऑफर पेश किया। इसके तहत आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के साथ 1 साल बाद 70 फीसदी बायबैक ऑफर लेने के लिए आपको अपने आईफोन में रिलायंस जियो का ही सिम 1 साल तक यूज करना होगा। साथ ही हर महीने 799 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। यह ऑफर फोन की प्री बुकिंग रिलायंस डिजिटल, जियो स्टोर्स, Amazon.in, मायजियो एप और Jio.com से करने पर ही मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें