कैस्परस्काई लैब के को-फाउंडर ने लॉन्च किया 'Surveillance-Proof' स्मार्टफोन

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें अपने फोन के ट्रैक होने का डर है तो आपके लिए कैस्परस्काई लैब ने सर्विलांस प्रूफ फोन लॉन्च कर दिया है। कैस्परस्काई लैब के को-फाउंडर नटाल्या कैस्परस्काई Natalya Kaspersky ने इस खास फोन TaigaPhone को पेश किया है।
कंपनी के दावे के मुताबिक Taiga phone में यूजर्स की सभी जानकारियां सेफ रहेंगी। यह फोन मोबाइल में मौजूद ऐप को यूजर्स के डाटा को कलेक्ट करने से रोकेगा। जैसे- जी-मेल विज्ञापन के लिए ई-मेल को स्कैन करता है लेकिन Taiga phone में गूगल ऐसा नहीं कर पाएगा।
ये भी पढ़ेंः जियो फोन यूजर्स को बड़ा धक्का, 1,500 रु. देने के बाद भी फोन नहीं होगा आपका
यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन को कैस्परस्काई लैब के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी InfoWatch ने तैयार किया है। इस फोन की कीमत RUB 15,000 यानी करीब 17,000 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः सामने आई JioPhone की सबसे बड़ी छिपी हुई शर्त, 1500 नहीं 6000 ₹ करने पड़ेंगे खर्च
कंपनी ने अपने एक बयान में बताया कि रूस में 50 फीसदी डाटा लीक मोबाइल के जरिए होती है। इस बड़ी समस्या से निपटने के लिए हमने Taiga phone तैयार किया है, ताकि मोबाइल यूजर्स का डाटा सेफ रह सके।