ये रहीं इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की बड़ी खबरें, 11 सितंबर को भारत आएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8

एक लंबे इंतजार के बाद आज से दुनिया के सबसे सस्ते 4जी फोन जियो फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। जियो फोन की बुकिंग आज शाम 24 अगस्त की शाम 5.30 बजे से शुरू हो गई है। वहीं अब फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया है, इसलिए फोन के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 डुअल कैमरे के साथ हुआ लॉन्च
सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 और एस8+ के बाद अपने दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 6 जीबी रैम है और यह 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में आता है। फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी है। फोन की भारत में शुरुआती कीमत करीब 74,900 रुपये होगी। 11 सितंबर को फोन भारत में लॉन्च हो सकता है।

भारत का सबसे सस्ता 6GB रैम वाला फोन कूलपैड कूल प्ले 6 हुआ लॉन्च
कूलपैड ने आखिरकार भारत में कूल प्ले6 (Cool Play 6) को लॉन्च कर दिया है। यह फोन मई में चीन में लॉन्च हुआ था।कूलपैड कूल प्ले 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 4000mAh की बैटरी है और फोन की कीमत 14,999 रुपये है।