जियो फोन प्री-बुक करने का सबसे आसान तरीका क्या है ?

एक लंबे इंतजार के बाद आज से दुनिया के सबसे सस्ते 4जी फोन जियो फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है। जियो फोन की बुकिंग आज शाम 5.30 बजे से शुरू होगी। फोन की बुकिंग को लेकर कई सारी अफवाहें और कन्फ्यूजन हैं, जैसे- फोन की बुकिंग कैसे होगी, कहां से होगी, कब होगी और कितने पैसे लगेंगे। तो चलिए हम आपको जियो फोन बुक करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं।
ये भी पढ़ेंः जियो फोन में होंगे 2 कैमरे, कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग, प्री-बुकिंग से पहले जानें सारे फीचर्स

सबसे पहले आपको बता दें कि जियो फोन बुक करने के दो तरीके हैं, पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। ऑनलाइन बुकिंग की बात करें तो इसके लिए आपको jio.com, websitejio.com और my jio app पर जाना होगा। वहीं जहां तक ऑफलाइन बुकिंग का सवाल है तो ये बुकिंग रिटेलर्स, जियो स्टोर और रिलायंस डिजिटल स्टोर से होगी। अगली स्लाइड में जानें जियो फोन बुक करने का सबसे आसान तरीका।

अब सवाल जियो फोन बुक करने के सबसे आसान तरीके का है तो आपको बता दें कि सबसे आसानी से आप माय जियो ऐप के जरिए फोन की बुकिंग कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन में माय जियो ऐप डाउनलोड करें। अब माय जियो ऐप को ओपन करके माय जियो पर क्लिक करें। अब आपको प्रीबुक नाउ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें। अब अपना फोन नंबर डालें और फोन डिलीवरी के लिए अपने इलाके का पिन कोड डालें। अब प्रोसीड पर क्लिक करें और 500 रुपये का पेमेंट करें। अब आपका फोन बुक हो गया है। आपको फोन नंबर पर मैसेज के जरिए बुकिंग का कनफर्मेशन आ जाएगा।