कूलपैड कूल प्ले 6 हुआ लॉन्च, यह है भारत का सबसे सस्ता 6GB रैम वाला स्मार्टफोन

कूलपैड ने आखिरकार भारत में कूल प्ले6 (Cool Play 6) को लॉन्च कर दिया है। यह फोन मई में चीन में लॉन्च हुआ था। बता दें कि यह फोन भारत में बिकने वाला 6 जीबी रैम वाला सबसे सस्ता फोन है। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन।
ये भी पढ़ेंः शाओमी का एक और दमदार फोन रेडमी नोट 5A आज लॉन्च होगा

कूलपैड कूल प्ले 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। फोन एंड्रॉयड नूगट के 7.1.1 वर्जन पर चलता है, हालांकि दिसंबर तक इस फोन म में एंड्रॉयड ओ का अपडेट मिल जाएगा।

इस फोन में 1.4GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है। रैम की बात करें तो फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में हाईब्रिड डुअल सिम स्लॉट है।