अब लावा के सभी मोबाइल पर मिलेगी 2 साल की वारंटी

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Aug 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Lava announces to give 2 year warranty for smartphones and features phones
lava mobile

    घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी लावा Lava ने शुक्रवार को अपने फोन के साथ 2 साल की वारंटी देने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि ये नियम सभी स्मार्टफोन और फीचर फोन पर लागू होगा। बता दें कि अपने प्रोडक्ट्स के साथ 2 साल की वारंटी देने वाली लावा भारत की पहली कंपनी बन गई है।

    ये भी पढ़ेंः जियो फोन कर चुके हैं बुक तो इस नंबर पर कॉल करके जानें स्टेटस

    कंपनी की घोषणा के मुताबिक 26 अगस्त के बाद खरीदे गए सभी मोबाइल पर 2 साल की वारंटी मिलेगी। वारंटी का फायदा देश के तमाम शहरों में मौजूद 1,000 सर्विस सेंटर से उठाया जा सकता है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी दी है।

    विज्ञापन

    कौन-कौन से फोन पर मिलेगी 2 साल की वारंटी ?

    lava mobile
    lava mobile

    वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त के बाद खरीदे गए जिन मोबाइल्स पर 2 साल की वारंटी मिलेगी उनमें A52, A44, A77, A97, A97 IPS, A97 IPS Signature, A97 2GB, A97 2GB+, Z10, Z 10_3GB, Z25, Captain N1, Captain K1+, ARC 105, ARC One+, KKT 9s, ARC 101, KKT Pearl, KKT 34 Power, KKT 40Power+, Spark i7, Spark Curvy+ फोन शामिल हैं। इसके अलावा भविष्य में लॉन्च होने वाले फोन पर भी 2 साल की वारंटी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Vivo ने 16MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया Y69, जानें कीमत

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें