153 रुपये में 28GB डाटा समेत जानें इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की बड़ी खबरें

WhatsApp का बिजनेस ऐप हुआ लॉन्च, फ्री में कर सकते हैं डाउनलोड
जल्द ही आप WhatsApp के जरिए सब्जी, दूछ और किराना सामान खरीद सकेंगे, क्योंकि एक लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सऐप का बिजनेस ऐप लॉन्च हो गया है। यह ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। ऐप में नंबर वेरिफिकेशन के बाद आपको अपनी बिजनेस प्रोफाइल लगानी होगी। प्रोफाइल में आप अपना लोगो भी यूज कर सकेंगे। इस ऐप में आप मोबाइल नंबर के साथ-साथ लैंडलाइन नंबर भी जोड़ सकते हैं। हालांकि लैंडलाइन नंबर की स्थिति में आपको वेरिफिकेशन के लिए Call me का ऑप्शन चुनना होगा। मोबाइल ऐप के साथ-साथ आप व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को अपने ब्राउजर में डेस्कटॉप और लैपटॉप पर भी एक्सेस कर सकते हैं। व्हाट्सऐप मैसेंजर ऐप और बिजनेस ऐप आप एक ही फोन में चला सकते हैं लेकिन दोनों के लिए नंबर अलग-अलग होने चाहिए।

Truecaller हुआ अपडेट, एक क्लिक करके ले सकेंगे बैकअप
Truecaller ने ऐप के नए फीचर बैकअप फॉर एंड्रॉयड की घोषणा की। नए अपडेट के बाद ट्रूकॉलर के यूजर्स कॉन्टेक्ट्स, कॉल हिस्ट्री, ब्लॉक लिस्ट और सेटिंग्स को गूगल ड्राइव पर बैकअप ले सकेंगे।
स्मार्टफोन चेंज करने वालों के लिए Trucaller का यह फीचर काफी फायदेमंद रहेगा। ट्रूकॉलर का यह बैकअप फीचर जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अपडेट के बाद आपको ऐप में बैकअप का एक बटन मिलेगा जिसकी मदद से आप गूगल ड्राइव से बैकअप ले सकेंगे।

रिलायंस ने इस बार जियो फोन वालों के लिए खोला पिटारा, मिलेगा दोगुना फायदा
रिलायंस जियो ने जियो फोन की लॉन्चिंग के दौरान फोन के साथ 153 रुपये का प्लान भी पेश किया था जिसमें ग्राहकों को धना धना धन प्लान वाले फायदे मिलते थे। 153 रुपये वाले प्लान में अभी तक प्रतिदिन 500 एमबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज मिलते थे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की थी, वहीं अब कंपनी ने इस प्लान को अपडेट किया है। अब इस प्लान में रोज 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा, जियो ऐप के सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यानी पहले इस प्लान में 14 जीबी डाटा मिलता था और अब 28 जीबी मिलेगा।