इस सप्ताह ये रहीं टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की खबरों में आपका स्वागत है। प्रत्येक सप्ताह की तरह इस बार भी हम आपके लिए लेकर आए हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया की बड़ी खबरें। तो आइए देखते हैं इस 02 जुलाई से 08 जुलाई तक टेक वर्ल्ड में क्या हुआ?

फेसबुक लाइव ग्रुप वीडियो चैट के लिए ला रहा है नया ऐप
फेसबुक अब लाइव ग्रुप वीडियो चैट के लिए अलग से ऐप ला रहा है। इस ऐप की मदद से फेसबुक यूजर्स आसानी से लाइव ग्रुप वीडियो चैट कर सकेंगे। फेसबुक का यह नया ऐप मशहूर ऐप हाउसपार्टी जैसा बताया जा रहा है।

डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुए Vivo X9s और X9s Plus
वीवो ने चीन में अपने दो स्मार्टफोन Vivo X9s और X9s Plus लॉन्च किए हैं। दोनों फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। Vivo X9s की कीमत CNY 2,698 यानी करीब 25,600 रुपये और Vivo X9s Plus की कीमत CNY 2,998 यानी करीब 28,500 रुपये है।